सोमवार, 22 जुलाई 2024

इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (International Big Cats Alliance)

 इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस

(International Big Cats Alliance)


वर्तमान संदर्भ

9 अप्रैल, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के मैसूरु में 'प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्षों के स्मरणोत्सव' कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस का शुभारंभ किया।

पृष्ठभूमि

·         विश्व के बाघों की कुल आबादी का 75 प्रतिशत भारत में पाया जाता है।

·         भारत इस अनूठी पहल का प्रमुख नेतृत्वकर्ता है क्योंकि यह दुनिया का एकमात्र देश है जहाँ के जंगलों में तेंदुए, शेर, बाघ, हिम तेंदुए और चीता निवास करते हैं।

·         वर्तमान समय में भारत में प्यूमा और जगुआर को छोड़कर सभी बड़ी बिल्लियां (big cats) रहती हैं।

·         जुलाई 2019 में प्रधानमंत्री ने एशिया में हो रहे अवैध शिकार और अवैध वन्यजीव व्यापार पर दृढ़ता से अंकुश लगाने और इसे समाप्त करने के लिए ग्लोबल लीडर्स एलायंस का आह्वान किया था।

बिग कैट्स का वर्गीकरण

·         पैंथरिना परिवार में पांच बिग कैट्स प्रजातियां शामिल हैं, जो पैंथेरा जीनस के भीतर पाई जाती हैं : शेर (पैंथेरा लियो), बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस), जगुआर (पैंथेरा ओंका), तेंदुआ (पैंथेरा पार्डस) और हिम तेंदुआ (पैंथेरा यूनिसिया)

इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का विवरण

·         इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (IBCA) इन प्रजातियों को आश्रय देने वाले देशों के सहयोग से सात प्रमुख बिग कैट्स (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता) के संरक्षण हेतु एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है।

·         यह एलायंस नॉलेज -पोर्टल, कानून और साझेदारी का सृजन करेगा और पारिस्थितिकी पर्यटन और वित्तीय क्षमता में सुधार के लिए काम करेगा।

·         इसमें सभी सदस्य देशों की एक महासभा शामिल होगी।

·         महासभा द्वारा 5 वर्ष की अवधि के लिए कम से कम सात और अधिकतम 15 सदस्य देशों की परिषद का चुनाव किया जाएगा।

·         परिषद की सिफारिश पर महासभा एक विशिष्ट अवधि के लिए इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस के महासचिव की नियुक्ति करेगी।

·         इसका एक सचिवालय होगा।

उद्देश्य :

·         ज्ञान -पोर्टल, कानून और साझेदारी सृजित करना

·         पारिस्थितिकी पर्यटन में सुधार करना और बिग कैट्स का पुनर्वास करना।

भारत की शुरुआती भूमिका

·         भारत बिग कैट्स को बचाने के लिए पांच वर्षों में गारंटीकृत निधियों में 100 मिलियन डॉलर (800 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च करेगा।

·         पांच वर्षों के बाद एलायंस को सदस्यता शुल्क और अन्य संगठनों के निधि सहायता  मिलेगा।

·         एलायंस की सदस्यता 97 "सीमा" (range) देशों, जिसमें इन बिग कैट्स का प्राकृतिक आवास है के लिए खुली होगी, साथ ही इसमें अन्य इच्छुक राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय संगठन आदि शामिल हैं।

 


 [A1]

कोई टिप्पणी नहीं:

ब्रिक्स, क्वाड, G7, SCO और नाटो 2024 शिखर सम्मेलन: मुख्य निष्कर्ष और वैश्विक प्रभाव

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2024) ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (2024) भारतीय प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (रूस) में भाग लिया, जहाँ वैश्विक...